नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पांच खिलाडिय़ों के बारे में बताएंगे जो लगातार 100 मैच खेलने पर भी कभी जीरो पर आउट नहीं हुए। इसमें भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ पहले स्थान पर हैं। उनके इलावा ऐसा करने वाले और भी खिलाड़ी शामिल हैं।
1.राहुल द्रविड़
भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़़ इस लिस्ट में सबसे उपर हैं। वह इंडिया टीम के एक महान खिलाड़ी थे। इन दिनों वह भारत अंडर 19 और इंडिया ए के कोच हैं। वे दुनिया के पहले ऐसे प्लेयर हैं जो 173 इनिंग तक जीरो पर आउट नहीं हुए।
2.सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदूलकर के नाम अनेक रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने क्रिकेट के जगत में अपनी बहुत बड़ी छाप छोड़ी है। उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड अैर दर्ज है। वह लगातार 136 इनिंग में जीरो रन पर आउट नहीं होने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।
3.एलेक स्टीवर्ट
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एलेक स्टीवर्ट अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। वह अपनी टीम के महान विकेटकीपर बल्लेबाज थे। वह लगातार 135 इनिंग में जीरो पर आउट नहीं हुए। इस रिकॉर्ड के साथ वे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
4.कार्ल हूपर
विंडीज के पूर्व महान दाएंं हाथ के बल्लेबाज कार्ल हूपर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह अपने समय के एक महान खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। उनके नाम लगातार 122 इनिंग में जीरो पर ना आउट होने का रिकॉर्ड भी शामिल है।
5.जेरेमी कूनी
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी जेरेमी कूनी भी एक महान खिलाड़ी थे। वह लगातार 117 इनिंग में जीरो पर आउट नहीं हुए। ऐसा करने वह दुनिया के पांचवे खिलाड़ी हैं।