श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सैनिकों ने पिछले 24 घंटों के भीतर नियंत्रण रेखा पर नौगाम, केरन और राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया।
शुक्रवार रात राजौरी के सुंदरबनी में हुई भीषण गोलीबारी में राइफलमैन जयद्रथ सिंह शहीद हो गए तथा एक अन्य जवान के घायल होने की सूचना है।
भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान में भी काफी नुकसान होने की खबर है। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का बताया जा रहा है।
loading...